5 वर्षीय मासूम की हत्या, चचेरे दादा-दादी पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आरोपी फरार, हत्या कर शव को तालाब के पास फेंका.

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के देवरी थाना इलाके के चोलीडीह में एक 5 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक कंचन देवी का पुत्र सुदीप कुमार यादव था. उसका शव गांव स्थित ही बुढ़वा तालाब के पास मिला है. घटना को लेकर मृतक मासूम की मां ने बताया कि उसका चचेरे ससुर परशुराम यादव और सावित्री देवी के साथ विवाद हो रहा था. इसी दौरान दोनों ने मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर शव तालाब के पास फेंक दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. वहीं मामले की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले की जांच की जा रही.

इसे भी पढ़ें : पोटका में टाटा स्टील यूआईएसएल ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *