Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीसी ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर डीसी ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।

खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 6,015 किसानों ने पंजीकरण कराया। अब तक 7,01,991 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई।
केवल 97 किसानों का बोनस भुगतान लंबित है, जिसे समयबद्ध रूप से निपटाने का आदेश दिया गया।

डीसी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त-सितंबर के राशन वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सभी मार्केटिंग ऑफिसरों को सितंबर माह में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा। चना दाल, चीनी और नमक के वितरण में भी लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।

जिन लाभुकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें जागरूक करने पर जोर ताकि उनका नाम राशन कार्ड से न कटे और उन्हें निर्बाध रूप से खाद्यान्न मिल सके।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित कर कार्ड डिलीशन का काम समय पर पूरा किया जाए, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि किसी जरूरतमंद को नुकसान न पहुंचे।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी समेत सभी एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पर शांति और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांति समिति के साथ हुई बैठक

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time