जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर डीसी ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 6,015 किसानों ने पंजीकरण कराया। अब तक 7,01,991 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई।
केवल 97 किसानों का बोनस भुगतान लंबित है, जिसे समयबद्ध रूप से निपटाने का आदेश दिया गया।
डीसी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त-सितंबर के राशन वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सभी मार्केटिंग ऑफिसरों को सितंबर माह में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा। चना दाल, चीनी और नमक के वितरण में भी लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।
जिन लाभुकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें जागरूक करने पर जोर ताकि उनका नाम राशन कार्ड से न कटे और उन्हें निर्बाध रूप से खाद्यान्न मिल सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित कर कार्ड डिलीशन का काम समय पर पूरा किया जाए, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि किसी जरूरतमंद को नुकसान न पहुंचे।
बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी समेत सभी एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: दुर्गा पूजा पर शांति और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांति समिति के साथ हुई बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































