Gamharia: नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में जाम नालियों की सफाई की मांग तेज

गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या पाँच के पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पूर्व सभी वार्डों में जाम पड़ी नालियों की समुचित सफाई करवाई जाए.

उनका कहना है कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा केवल सर्विस रोड के नालों की सफाई की जा रही है. जबकि यह कार्य सड़क निर्माण एजेंसी के अधीन आता है. ऐसे में नगर निगम की प्राथमिकता नगर क्षेत्र की भीतरी गलियों और अन्य वार्डों की सफाई होनी चाहिए.

सड़क एजेंसी के कार्य में निगम की सक्रियता पर उठे सवाल

पूर्व पार्षद ने प्रश्न उठाया कि जब सर्विस रोड की सफाई सड़क निर्माण एजेंसी की ज़िम्मेदारी है, तब निगम इस कार्य में क्यों संलग्न है. उनका मानना है कि इस समय सबसे आवश्यक कार्य है—नगर निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों की नालियों की गाद एवं अवरोध हटाना, ताकि मानसून के समय जलजमाव से मुक्ति मिल सके.

इसे भी पढ़ें :

Baharagora: जंगली हाथी के आगमन से वन विभाग कर रही ग्रामीणों को सर्तक
Spread the love

Related Posts

Gua : करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव…

Spread the love

Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

जमशेदपुर : शहर दुकानदारों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *