बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया स्थित साल जंगल में 10 से 12 जंगली हाथी के आने पर वन विभाग की और से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है. भूतिया सड़क पर सावधानीपूर्वक यातायात करने के लिए कहा गया. मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के सामने नहीं जाने, जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने नहीं जाने की सलाह दी गई है.
वन विभाग हाथी के विचरण पर नजर रखे हुए है
हाथी को परेशान नहीं करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें. ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है. जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है.मटिहाना चाकूलिया सड़क पर सावधानीपूर्वक आना जाना करने के लिए कहा गया.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: संत कैलाशानंद गिरि का देवघर में होगा 28 मई को आगमन, करेंगे पूजा-अर्चना
There is no ads to display, Please add some



















































