– चार्टड प्लेन से आएंगे देवघर, जमुई भी जाएं.
देवघर: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह नरेन्द्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ध्रुव प्रसाद साह ने हरिद्वार प्रवास के दौरान निरंजन पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी कैलाशानंद गिरि से मुलाकात की और उनका आशीष लिया। 28 मई को कैलाशानंद गिरि बिहार-झारखंड दौरा करेंगे ।
पहली बार कैलाशानंद गिरि का बाबानगरी में आगमन
ध्रुव गुप्ता ने बताया कि 28 मई को गुरुजी चार्टड प्लेन से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद चार दिनों तक देवघर और पड़ोसी जिला जमुई (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पहली बार कैलाशानंद गिरि का बाबानगरी में आगमन हो रहा है, जो यहां के लोगों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर पर है। एयरपोर्ट पर स्वामी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के पूजा करेंगे। इसके बाद जमुई के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसे भी पढ़ें :Deoghar: एआईएफटीओ के नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक 25 मई को, देश भर के शिक्षक नेता होंगे शामिल
There is no ads to display, Please add some



















































