चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय कबड्डी समर कैंप का आयोजन असुरा गांव हाई स्कूल में किया गाय. कोच अनू पूर्ति के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. समर कैंप में ग्रामीण बालक बालिका एवं बच्चे भी बड़े आनंद से प्रशिक्षण ले रहे है. कैंप में मौजूद कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने कहा कि गांव में समर कैंप लगाने का हमारा उद्देश्य यह है कि गांव में कबड्डी को लेकर उत्साह बढ़ें. गांव के बच्चे को कबड्डी का विशेष प्रशिक्षण देकर उसे आगे बढ़ने का प्रयास हम कर रहें है. ताकि वह जिला स्तर, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता भाग ले सकें. अपने गांव के साथ अपने जिला का भी नाम रोशन कर सके
इसे भी पढ़ें : Mumbai: अभिनेता और मॉडल मुकुल देव का निधन, 54 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
There is no ads to display, Please add some



















































