Deoghar: ड्राइवर ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव – जांच में जुटी पुलिस

देवघर: देवघर शहर के जागृतिनगर मोहल्ले में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक 36 वर्षीय युवक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान निरंजन कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से एक ड्राइवर थे. मृतक के भांजे आशीष कुमार यादव ने बताया कि देर शाम निरंजन के पुत्र आकाश कुमार ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि उनके पिता ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया.

मूल निवासी सारवां थाना क्षेत्र के
निरंजन कुमार मूल रूप से सारवां थाना क्षेत्र के दुजाना गांव के रहने वाले थे. वर्तमान में वे जागृतिनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. घटना की सूचना पाकर कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिवारजनों से पूछताछ की. आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: धर्म परिवर्तन और निकाह कांड की पीड़िता से मिले केंद्रीय मंत्री, बोले- परिवार को मिले संरक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time