Deoghar: राष्ट्रीय आर्ट एंड क्रॉफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो शुरू, विधायक-एसडीओ ने किया उदघाटन

 

देवघर: शिवलोक परिसर में राष्ट्रीय आर्ट एंड क्रॉफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो का उदघाटन विधायक सुरेश पासवान और एसडीओ रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मेला संचालक मनीष यादव ने बताया कि एक्सपो में कई तरह के स्टॉल लगाए गए हैं. राज्यों के घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उनके स्टॉल लगे हैं. मेला एक माह तक चलेगा,  जिसमें बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, जम्मू कश्मीर, राजस्थान जैसे राज्यों के प्रमुख घरेलू उत्पाद को प्रदर्शित किया गया है. खान-पान, पहनावा, घरों की सजावट, श्रृंगार प्रसाधन समेत अन्य तरह के स्टॉलों के जरिए लोकल उत्पाद को बढ़ावा देना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है. मेले में कश्मीर की पसमीना शॉल से लेकर भागलपुरी सिल्क तक स्टॉल लगाए गए हैं. विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि ऐसे मेले के  आयोजन से स्थानीय उत्पादों को एक पहचान मिलती है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar : इंटक नेताओं ने इंडियन ऑयल के डीजीएम से की मुलाकात

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल गुवा वित विभाग में महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने दिया योगदान, कहा-विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है

गुवा : सेल गुवा में वित विभाग के महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने बुधवार को योगदान दिया. योगदान के बाद साक्षात्कार में बताया कि सेल में कार्यरत हर पदाधिकारी पद…

Spread the love

Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

जमशेदपुर : शहर दुकानदारों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time