Jamshedpur : आरबीआई द्वारा रेपो रेट 0.25% घटाने से बाजार को मिलेगी मजबूती – सुरेश सोंथालिया

 

जमशेदपुर : कॉन्फेडरेशन आफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महा मंत्री सुरेश सोंथालिया ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती का स्वागत किया और कहा रिजर्व बैंक का यह फैसला व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए उधारी लागत को कम करने वाला और विकास को गति देने में महत्वपूर्ण कदम है. होम और बिजनेस लोन की ईएमआई कम होने से वित्तीय राहत मिलेगी. सोंथालिया ने कहा खर्च योग्य आय (डिस्पोजेबल इनकम) बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलेगा.  बाजार में पूंजी प्रवाह बढ़ेगा, जिससे व्यापार और निवेश को मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही, आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा 12 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव आम जनता की बचत में वृद्धि करेगा. यह अतिरिक्त बचत उपभोक्ता मांग, बाजार की तरलता और आर्थिक विकास को मजबूती देगी. मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए सही नीतियां आवश्यक हैं, और यह निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा.

इसे भी पढ़ें : Gua : नोवामुंडी कॉलेज में सीएससी केंद्र का किया गया उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच बोनस में बंटेंगे 163.85 करोड़, प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न

जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के लिए खजाना खोला, बोनस पर लगी मुहर जमशेदपुर । टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time