नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आम जनता को राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती की है. आरबीआई के मुताबिक रेपो रेट अब 0.25 फीसदी कम हुआ है. इसके बाद आम जनता को महंगी ईएमआई से राहत मिलेगी. ये घोषणा रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि एमपीसी ने नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 6.25% कर दिया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की कि आरबीआई का अनुमान है कि अगले वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि पहली तिमाही के लिए लगभग 6.7%, दूसरी तिमाही के लिए 6.7%, तीसरी तिमाही के लिए 7% और चौथी तिमाही के लिए 6.5% होगी. रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद बैंकों के लिए होमलोन, कारलोन, एजुकेशन लोन, कॉरपोरेट लोन से लेकर पर्सनल लोन के ब्याज दरों में कटौती हो सकती है,
इसे भी पढ़ेः Deoghar : इंटक नेताओं ने इंडियन ऑयल के डीजीएम से की मुलाकात
There is no ads to display, Please add some




















































