देवघर : देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम जयराज हांसदा एवं सीनियर मैनेजर उपेंद्र कुमार से जसीडीह स्थित कार्यालय में भेंट की. उन्होंने वहां कार्य कर रहे ठेका मजदूरों एवं अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूरों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. भेंट के दौरान वहां कार्य कर रहे कुछ मजदूरों से बातें भी हुई, जिसमें पता चला कि वे यहां मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं. नेताओं ने डीजीएम से कहा कि मजदूरों को नियमानुसार सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए. यह जानकारी देवघर जिला इंटक के सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह ने दी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी
There is no ads to display, Please add some



















































