Deoghar: राणी शक्ति दादी मंदिर का वार्षिकोत्सव 30 अप्रैल से, संगीतमय मेंहदी उत्सव करेगी आकर्षित

देवघर: देवघर के बंपास टाउन स्थित झुंझनूधाम के श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव आगामी 30 अप्रैल से 2 मई तक धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी जगदीश मुदड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि इस उत्सव के दौरान तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे।

 

वार्षिकोत्सव की विशेषताएँ

  1. 30 अप्रैल को सुबह 10 से 12 बजे तक फल, शबरत, सत्तू का वितरण किया जाएगा। शाम को भजन, आरती और प्रार्थना का आयोजन होगा।
  2. 1 मई को संगीतमय मेंहदी उत्सव, जिसमें राजस्थानी पारम्परिक मेंहदी गीतों और भजनों की प्रस्तुति होगी।
  3. 2 मई को प्रातःकालीन पूजन, आरती, जात, धोक और अन्य मांगलिक अनुष्ठान होंगे। साथ ही, संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन होगा, जिसमें नीतू अग्रवाल (चिरकुंडा) मंगल पाठ का वाचन करेंगी। आरती के बाद रात में कार्यक्रम का समापन होगा।

 

मंदिर की स्थापना और अन्य सेवाएं
2022 में श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर का उद्घाटन हुआ था और इसके साथ ही श्री राणी शक्ति माता जी सेवा ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। ट्रस्ट द्वारा विभिन्न आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प पूजा-पाठ, वैदिक-यौगिक कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, नारी स्वावलंबन के लिए सिलाई और मेहंदी का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है, और रोजगार परक कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।

 

ट्रस्ट की अन्य सेवा योजनाएँ:

  1. देवघर कोर्ट परिसर में शीतल जल मशीन लगाई गई है।
  2. प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी का भोग जनमासन में वितरित किया जाता है।
  3. सर्दी के मौसम में कंबल और गर्म कपड़े जरुरतमंदों में वितरित किए जाते हैं।
  4. बच्चों के लिए नि:शुल्क संगीत और योग प्रशिक्षण और संस्कारशाला जैसे कार्यक्रमों की योजना भी है।

इस उत्सव में स्थानीय लोग और श्रद्धालु बड़े उत्साह से भाग लेंगे, और मंदिर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में योगदान देंगे।

इसे भी पढ़ें :Deoghar: राम-सीता विवाह प्रसंग में उमड़ा भक्ति का सागर, छाई श्रीराम की जय-जयकार 

Spread the love

Related Posts

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time