Deoghar: तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव 6 मार्च से, डीसी ने किया निरीक्षण

देवघर: तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव 6 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी विशाल सागर ने केकेएन स्टेडियम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने महोत्सव के आयोजन के लिए किए जा रहे विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

आमजन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

डीसी ने कहा कि महोत्सव में आमजनों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और विभिन्न स्टॉल्स के साथ फूड कोर्ट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि महोत्सव के विभिन्न दिनों में अलग-अलग थीम पर आधारित आयोजन किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को महोत्सव से जोड़ा जा सके.

महोत्सव में मनोरंजन के विशेष इंतजाम

डीसी ने महोत्सव के दौरान लेजर शो, थ्री डी शो, आर्ट गैलरी, फूड गैलरी के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया. उन्होंने खेलों से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर जोर

डीसी ने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव में भाग लें.
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: घोरलास जंगल से 8 साइबर ठग गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time