Deoghar: शिव बारात के सफल आयोजन पर पदाधिकारी और कर्मियों को मिला सम्मान

देवघर: महाशिवरात्रि और शिव बारात के सफल संचालन पर शनिवार को समाहरणालय सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. डीसी ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही महाशिवरात्रि और शिव बारात का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

सभी ने किया कर्तव्यों का निर्वाह

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी तत्परता से किया. इस वर्ष के महाशिवरात्रि महोत्सव में जिले ने कई महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किए. अधिकारियों और कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही का परिणाम यह रहा कि मेला बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्वक और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ.

सम्मानित अधिकारी और कर्मी

कार्यक्रम में एसडीओ रवि कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, हेडक्वार्टर डीएसपी वेंकटेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, ट्रैफिक इंचार्ज माईकल कोड़ा सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. इस अवसर पर सभी सम्मानित हुए अधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव 6 मार्च से, डीसी ने किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : हर हर महादेव के जयघोष से 24 को गूंजेगा कालीमाटी रोड, सेवा संघ के 26 वीं वर्षगांठ पर मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार

संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा श्रद्धालुओं की चरण धूलि में ही है ईश्वर की कृपा काले ने की अपील – समय पर आए , एक…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time