Jhargram: CRPF का सिविक एक्शन प्रोग्राम, जरूरतमंदों लोगों को दी गई दैनिक उपयोग की वस्तुएं

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना के कट्टाधारा गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में हाल ही में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 184 बटालियन ने स्थानीय गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान कीं. इसमें स्टील की प्लेट, स्टील के गिलास, स्टील के चम्मच, पैन आदि शामिल थे.

फुटबॉल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

इस कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय गांव के विभिन्न फुटबॉल क्लबों के बीच एक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, फुटबॉल, जर्सी, जूते और मोजे देकर प्रोत्साहित किया गया. इसके अतिरिक्त, खेल में भाग लेने वाली सभी टीमों को भी फुटबॉल उपहार में दिए गए.

भोजन व्यवस्था और उपस्थित अधिकारी

इस दिन, सीआरपीएफ कैंप में सभी उपस्थित लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई. इस कार्यक्रम में बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी गोवर्धन सेठी, सभी वरिष्ठ अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: शिव बारात के सफल आयोजन पर पदाधिकारी और कर्मियों को मिला सम्मान 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time