Gua : महाअष्टमी पर गुवा के योगनगर में भक्तों ने पूजा पंडाल में की पूजा-अर्चना

 

 

गुवा : मां बसंती दुर्गा पूजा में महाष्टमी पूजा को लेकर सुबह से ही गुवा के योगनगर पंडाल में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। महाष्टमी पर बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने की महाअष्टमी की पूजा अर्चना। वही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि संपन्न कराया गया। लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया।

भक्तों में काफी उत्साह

योग नगर मे आयोजित दुर्गा पूजा के संदर्भ मेँ कमेटी के संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 33 वर्षों से लगातार गुवा के योग नगर में विधिवत पूजा आयोजित होती रही है । इस 34 वें वर्ष मे विशेष तौर से पूजा आयोजन के साथ-साथ माता के जागरण का भी आयोजन किया गया है । संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माँ दुर्गा की भक्ति में ही शक्ति है। बसंती दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।  बच्चों को मनोरंजन के लिए पंडाल के बगल में एरो स्ट्रिप मैदान में मेला लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : देवघर : शव को बंधक बनाने के मामले की जांच करने स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे देवघर

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time