फरार अपराधियों की संपति होगी कुर्क : डीआईजी

जमशेदपुर : कोल्हान डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) मनोज रतन चौथे ने जमशेदपुर में वर्ष 2024 में घटित घटनाओं तथा लंबित कांडों की समीक्षा की. वे शनिवार को जमशेदपुर के एसएसपी, सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के अलावा कांड के अनुसंधानकर्ता, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक के साथ बैठक कर रहते थे. डीआईजी ने बताया कि फायरिंग से संबंधित सभी कांडों का उद्भेदन जमशेदपुर पुलिस के द्वारा काफी तीव्र गति से किया गया है. परन्तु अब फायरिंग की घटना होने से पूर्व निरोधात्मक करवाई करते हुए इसे रोकने की आवश्यकता है. इसके लिए पूर्व के आपराधिक इतिहास वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए / निगरानी प्रस्ताव/ थाना हाजिरी की करवाई करने की जरूरत है. उन्होंने कांडों में संलिप्त तथा फरार अपराधियों के संपति की कुर्की करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों का अनुसंधान जल्द पूरा करने के लिए कहा.

इसे भी पढ़ें : पुलिस प्रशासन पहुंचा नक्सलवाद प्रभावित गांव नोकनियां, ग्रामीणों के बीच किया सामग्रियों का वितरण  

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time