उर्दू शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय बैठक संपन्न, अवकाश तालिका में सुधार नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय

शिक्षा मंत्री के बयान का स्वागत, पूर्व में बंद किये गये विद्यालयों को छात्र हित में जल्द खोला जाय : अमीन

 

 

 

 चक्रधरपुरः झारखंड राज्य ऊर्दू शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के बैनर तले झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आये उर्दू शिक्षक-शिक्षिकाओं का मिलन समारोह सह परिचय कार्यक्रम शनिवार को पंप हाउस पिकनिक स्पॉट चक्रधरपुर में हुआ. मौके पर संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद ने कहा कि राज्य सरकार उर्दू विद्यालयों एवं शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है. कहने को झारखंड में सेकुलर सरकार है, लेकिन शिक्षा विभाग को चलाने वाले अधिकारी उर्दू विद्यालयों एवं शिक्षकों के हित में सोच नहीं रखते हैं. यही कारण है कि 2024 में उर्दू विद्यालयों में नौ छुट्टियां कम दी गई थी और 2025 में जारी एकीकृत अवकाश तालिका में भी आठ छुटियां शुक्रवार को दे दी गई है, जबकि शुक्रवार को उर्दू विद्यालय बंद रहते हैं.

अवकाश तालिका में में सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन

 

उन्होंने कहा कि हमारा संघ इसका विरोध कर रहा है. यदि एकीकृत अवकाश तालिका में संशोधन नहीं होता है तो हम पूरे राज्य में आंदोलन चलाएंगे और विभाग द्वारा जारी वर्तमान अवकाश तालिका को नहीं मानेंगे. अमीन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि बंद पड़े सभी विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा. उन्होंने शिक्षा मंत्री से अपील किया रिक्त पड़े उर्दू शिक्षकों के पद में भी नियुक्ति का आदेश दे और अवकाश तालिका में संशोधन के लिए सरकार द्वारा हस्तक्षेप किए जाने की जरुरत है.

पश्चिमी सिंहभूम जिला में ग्रेड 4 में प्रोन्नति दिए जाने में विलंब करने पर चिंता व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 1994 बैच के उर्दू शिक्षकों के लिए प्रोन्नति में 10% आरक्षण दिए जाने का आदेश जारी किया था, जिसका अनुपालन किया जाए.

इसे भी पढ़ेः फरार अपराधियों की संपति होगी कुर्क : डीआईजी

 

मिलन समारोह में नव गठित पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के पदधारियों और सदस्यों का परिचय कराया कर अभिनंदन किया गया. एकीकृत अवकाश तालिका का विरोध करने का निर्णय लिया गया. स्थानीय अवकाश के पर्व-त्योहार और तिथि का निर्धारण कर उपायुक्त व डीएसई को सूचित किया जाएगा. सभी ग्रेडों की प्रोन्नति दिए जाने की अपील विभाग से की गई. इस दौरान बैलून फोर एवं गीत-संगीत मुकाबला का आयोजन किया गया, जिसके विजेता को पुरस्कृत किया गया.

इसे भी पढ़ेः 63 केंद्रो पर मैट्रिक, 44 केंद्रों पर होगी इंटर परीक्षा,  परीक्षा को लेकर बनी केंद्रों की सूची, डीसी ने केंद्रों का निरीक्षण करने का दिया निर्देश

 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी की ओर से रांची से केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद, मक़सूद ज़फ़र हादी व मो फखरूद्दीन, जमशेदपुर से साबिर अहमद, सरायकेला-खरसावां से गुलाम अहमद, लोहरदगा से एनामुल हक़, तौहिद आलम, शहादत हुसैन, गुमला से शहज़ाद अनवर व सरवर आलम तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला से शकील अहमद. सोहैल अहमद, जावेद आलम, मोजाहिद हुसैन, मो जाहिद रेयाज, अहमद जमाल, वसी अखतर. शारिक अहमद, बैरम खान, इरशाद अली, शमशेर आलम, मुजाहिद हुसैन, फिरोज अखतर, महफुजुर्रहमान, अनीस जमाल, हाजी जहांगीर आलम, नईम अख्तर, खुर्शीद आलम उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time