Bokaro: जनता दरबार में DRDA निदेशक ने सुनी आम जन की समस्याएं, कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर DRDA निदेशक मेनका ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की. इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 23 से ज्यादा लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की गई. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर, उनका शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया.

ऑन स्पॉट किया गया कई मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई की गई. इनमें भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, भूमि पर कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, गोमिया अंचल कार्यालय, लीड बैंक मैनेजर, अंचल कार्यालय चंदनकियारी और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से संबंधित आवेदन शामिल थे. कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया.

संबंधित अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

डीआरडीए निदेशक मेनका ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच की जाए और उनका समाधान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Bokaro: जिले के 09 प्रखंडों में 09-10 मार्च को मेगा हेमोग्लोबीन जांच शिविर का होगा आयोजन

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time