पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित, समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पर हुई चर्चा

 

मारवाड़ी सम्मेलन का उद्देश्य  समाज को संगठित करना – मुकेश मित्तल

 

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक सोमवार को साकची के अग्रसेन भवन में संपन्न हुई. बैठक में मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पर चर्चा हुई, जिसमें भारी संख्या में जिले की सभी शाखाओं से युवा, नारीशक्ति एवं बुजुर्ग सदस्य शामिल हुए. इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना और उसे और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा करना था. बैठक में समाज के लिए एक स्थायी कार्यालय की आवश्यकता और इसके क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार की गई. इसके साथ ही, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उन्हें सहयोग प्रदान करने के उपायों पर भी व्यापक चर्चा हुई. बैठक में आगामी राजस्थान दिवस 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सुझाव दिए गए.

 

मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में उपस्थित सदस्य

 

इसे भी पढ़ेः नए साल को लेकर शहर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

 

मारवाड़ी सम्मेलन का उद्देश्य  समाज को संगठित करना – मुकेश मित्तल

 

इसके पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने स्व: मुरली बाबू, स्व: सत्यनारायण मित्तल एवं स्व: चिमनलाल भालोटिया को याद करते हुए सभा की शुरुआत की. उन्होंने सम्मेलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन जाति से उठकर एक ऐसी संस्था है जो भारतीय संविधान का एक छोटा सा दर्पण है. मारवाड़ी सम्मेलन का उद्देश्य इवेंट करना नहीं, बल्कि समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता लाना एवं सामाजिक कुरीतियों पर काम करना है. हम सभी को मिलकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा, ताकि आने वाले समय में हमारी पहचान और मजबूत हो.

 

इसे भी पढ़ेः अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिया निर्देश

 

सभा को मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक बीजू चौधरी, राजस्थान सेवा सदन के अध्यक्ष दिलीप गोयल, बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, सत्यनारायण मंदिर एवं राजस्थान धर्मशाला बिस्टुपुर के अध्यक्ष सुरेश आगीवाल, श्याम प्रचार संघ के पूर्व अध्यक्ष जीवन नरेडी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, एशिया के पूर्व अध्यक्ष संतोष खैतान, बैकुंठधाम मंदिर जुगसलाई के अध्यक्ष सुरेश देबुका, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिना ख़िरवाल एवं मंजू खंडेलवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण देबुका, भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप गोयल,दुर्गादत्त लोधा, बाबूलाल सोंथालिया, गणेश रूंगटा, संजय अग्रवाल घाटशिला, प्रकाश जोशी, CA पवन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल जादूगोड़ा, सज्जन खेमका, विवेक पुरिया, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं जगदीश मूनका ने भी संबोधित किया.

 

यह लोग थे उपस्थित

 

कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्यरूप से शम्भू खन्ना, प्रदीप मिश्रा, ललित गढ़वाल, सुनील सोंथालिया, बिनोद शर्मा, सांवरमल सेवदा, पवन अग्रवाल पप्पी, अमित सरायवाला, अंकित मोदी, CA विनीत मित्तल, कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), संदीप रिंगसिया, सुशील अग्रवाल साकची, तुलसी खेमका, विनोद खेमका, मालीराम अग्रवाल, राजेश रिंगसिया, CA मुकुंद केडिया, बिनोद शाह, मयूर संघी, मनोज कुमार अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, संतोष अग्रवाल कदमा, बिनोद डंगबाजिया, बिनोद अग्रवाल,  विकास सिंघानिया, शंकर लाल अग्रवाल गोलमुरी, पवन अग्रवाल कासीडीह, रामरतन खंडेलवाल, कौशल नागेलिया, बिस्वनाथ नरेडी, अरविंद कुमार अग्रवाल, संजय बंसल, योगेश अग्रवाल, जयनारायण गुप्ता, विनोद अग्रवाल घाटशिला, संतोष राम अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल घाटशिला, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, मनोज शर्मा, रमेश मूनका, महेश छापोलिया, संतोष अग्रवाल कदमा, सत्यनारायण नरेडी, महेश गुप्ता, बनवारी लाल अग्रवाल उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time