East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम को मिला नया नेतृत्व, कर्ण सत्यार्थी बने 25वें उपायुक्त

जमशेदपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक (आईटीडीए), एसडीएम धालभूम, एडीसी, अन्य वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गुमला से पूर्वी सिंहभूम तक का प्रशासनिक अनुभव
कर्ण सत्यार्थी इससे पूर्व गुमला जिले में उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नव उपायुक्त का संकल्प: जनसुनवाई को मिले प्राथमिकता
मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में सत्यार्थी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी उनके लिए गौरव की बात है। वे जनसुनवाई को प्राथमिकता देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर विकास को गति देने की बात कही।

निवर्तमान उपायुक्त का धन्यवाद, सहयोगियों को सराहना
पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला नई ऊंचाइयों को छूएगा। साथ ही उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के सफल संचालन में नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया के योगदान की प्रशंसा की।

 

इसे भी पढ़ें : Kolhan New DC: झारखंड सरकार ने बदला कोल्हान का नक्शा, तीनों जिलों को मिले नये उपायुक्त

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time