Emergency : आपातकाल लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय – अमरप्रीत सिंह काले

भाजपा नेता ने कहा आपातकाल के दौरान संविधान की मूल भावना, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रेस की आज़ादी सभी को सत्ता की ताक़त तले कुचल डाला गया था 

जमशेदपुर : 25 जून 1975 यह तारीख भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था। संविधान की मूल भावना, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रेस की आज़ादी सभी को सत्ता की ताक़त के जूतों तले कुचल डाला गया था। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कही। उन्होंने कहा कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाकर न केवल उन अंधेरे दिनों की याद दिला रही है, बल्कि देशवासियों को चेताने का कार्य भी कर रही है कि लोकतंत्र की रक्षा हर नागरिक का धर्म है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela :  नीमडीह में मादा हाथी की मौत, रातभर शव के पास विलाप करती रही छह माह की बेबी हाथी

आपातकाल के दौरान लाखों नागरिकों को बिना किसी आरोप के जेलों में डाला गया , प्रेस की आज़ादी को कुचल दिया गया , न्यायपालिका पर राजनीतिक दबाव बनाया गया और जबरन नसबंदी और दमनकारी नीतियों के ज़रिए नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब सत्ता व्यक्तिगत स्वार्थ के अधीन हो जाती है, तब संविधान और लोकतंत्र दोनों ही खतरे में पड़ जाते हैं। भाजपा यह स्पष्ट करना चाहती है कि आपातकाल जैसे तानाशाही कदम लोकतंत्र के लिए घातक हैं। लोकतंत्र में असहमति को जगह मिलनी चाहिए, न कि उसे जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया जाए।

आज जब भारत अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को और भी मज़बूत कर रहा है, तब यह आवश्यक है कि हम उन दिनों को याद रखें जब संविधान को ताक पर रख दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम यह भी पूछना चाहते हैं कि क्या सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को ही जेल बना देना यह लोकतंत्र की आत्मा के साथ विश्वासघात नहीं था ?

भारतीय जनता पार्टी के रूप में हमारा यह संकल्प है कि हम देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। हम उस पीढ़ी को भी नमन करते हैं जिन्होंने आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाई, जेलें भरीं और संविधान की रक्षा के लिए बलिदान दिया। यह ‘काला दिवस’ केवल एक विरोध नहीं, एक चेतावनी है, कि यदि हम सतर्क न रहें, तो इतिहास अपने आप को दोहरा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची, सभी बच्चे सुरक्षित

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time