Gua : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची, सभी बच्चे सुरक्षित

वर्षा के कारण हुई घटना, चालक की सुख बुझ से बड़ी घटना टली

गुवा : बिरसा स्मारक के समीप बुधवार की दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की स्कूली बस, जिसमें कई बच्चे सवार थे, अनियंत्रित होकर गार्डवाल में फंस गई। यदि बस खाई में गिर जाती, तो भारी जान-माल की क्षति हो सकती थी। हादसे के समय मूसलधार वर्षा हो रही थी, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई थीं। स्कूल से छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही यह बस बिरसा स्मारक के समीप असंतुलित हो कर रुक गई तथा चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे वाहन गार्डवाल में फंसकर रुक गया और बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक वाहन से घर पहुंचाया गया। हालांकि,घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों ने इस पर सवाल उठाए हैं कि क्या बस चालक की तेज या असावधानी भरी ड्राइविंग के कारण फिसली, या फिर उसमें कोई तकनीकी खराबी आई, जैसे ब्रेक फेल या स्टीयरिंग लॉक जैसी समस्या थी? प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की गति घटना के समय अपेक्षाकृत तेज थी, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि लगातार बारिश और सड़क की जर्जर हालत ने वाहन को असंतुलित किया। फिलहाल इन बिंदुओं की पुष्टि नहीं हुई है। सभी संभावनाओं के बावजूद, यह स्वीकार करना होगा कि चालक ने संकट की घड़ी में संयम और त्वरित निर्णय लेकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल में नौकरी की मांग को लेकर महिला विस्थापित ने गेट में जड़ा ताला, धरने पर बैठी, प्रबंधन पर जबरन हटाने का आरोप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time