Deoghar: साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, पीएम किसान योजना के लाभुकों से करते थे ठगी

 

देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाने के चौपा जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ मोबाइल और 16 सिम बरामद हुआ है। बरामद तीन सिम के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर शिकायत दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज राय, प्रदीप यादव, आमोद यादव (तीनों शिवनगर, मोहनपुर), जितेंद्र यादव (सरैया, मोहनपुर), सुधीर दास (पांडुरायडीह, देवीपुर) शामिल हैं।

डीआईजी को गैंग के बारे में सूचना मिली थी

एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को उक्त गैंग के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी कराई गई तो उक्त सफलता मिली। बरामद मोबाइल और सिम की आरंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर उन्हें झांसे में लेते थे और ठगी करते थे। फोन-पे, पेटीएम के कस्टमर केयर का फर्जी पदाधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देकर ठगी करते थे। साथ ही एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उसे चालू करने के नाम पर सहायता का झांसा देकर गोपनीय जानकारी लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सत्संग आश्रम में श्रीश्री आचार्य देव का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time