Chaibasa: रेलवे के पूर्व चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने बच्चों को 30 उपयोगी पुस्तकें दान किया

चाईबासा: मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय आसनपाठ में शुक्रवार को बच्चों को पूर्व चीफ मैकेनिकल इंजीनियर (सेवानिवृत्त) ने नवोदय,नेतरहाट व हजारीबाग बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए 30 पुस्तकें दान किया.  कार्यक्रम का शुभारंभ माता समिति द्वारा अतिथि अर्जुन मुन्दुइया का पूष्प गुच्छ देकर स्वागत करने केसाथ ही बाल संसद द्वारा नृत्य के साथ से हुआ.  स्वागत भाषण विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी अजय कुमार ने दी.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : एनटीटीएफ के दो छात्रों को 12 लाख के पैकेज पर किया गया लॉक

उल्लेखनीय है कि विद्यालय के वार्षिक खेलकूद दिवस पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित मुन्दुइया ने विद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों से प्रभावित होकर अपनी ओर से उक्त किताबें भेंट करने की बात कही थी.  मौके पर अर्जुन मुन्दुइया ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को घर पर तैयारी के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें. नियमित विद्यालय बच्चों को भेजें और अपने सीमित संसाधनों से विद्यालय विकास में लगे दो शिक्षकों का पूर्ण सहयोग करते रहे.  उन्होंने अपने नेतरहाट विद्यालयी जीवन के अनुभवों को भी साझा किया. इस अवसर पर शयाम सिंकु,मानकी सांडिल,सरिता बोबोंगा,मुन्नी सिंकु,मिरजु सिंकु,फुलमति महाराणा आदि उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time