Jamshedpur : रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के चार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गुड़ाबान्दा थाना क्षेत्र के मछभंडार निवासी गुरुचरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, सोकेन कर्मकार, काशीनाथ कर्मकार उर्फ छोटू कर्मकारऔर मुसाबनी निवासी जीवन कर्मकार उर्फ लुदु कर्मकार शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो गोली और दो मैगजीन बरामद किया है. शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढे़ें : Jamshedpur : एनटीटीएफ के दो छात्रों को 12 लाख के पैकेज पर किया गया लॉक

सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा गुड़ाबान्दा, श्यामसुन्दरपुर, धालभूमगढ़, मुसाबनी इत्यादि क्षेत्र में रंगदारी मांगने एंव नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का काम किया जा रहा था. बीते दिनों आरोपियों द्वारा धालभूमगढ़ के एक धान व्यवसायी से फोन पर रंगदारी मांगी गई थी. वहीं गुड़ाबन्दा थाना के मुराठाकुरा गांव के एक व्यवसायी के घर एवं होटल पर जाकर इन लोगों ने रंगदारी के रुप में पैसा लेकर भय पैदा करने के लिए फायरिंग की थी. शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मछभंडार में जमा होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.  पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और छापेमारी शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढे़ें : Jamshedpur: वर्कर्स कॉलेज में रक्त डोपिंग विषय पर व्याख्यान आयोजित

 

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time