Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, वोटर आईडी न होने पर ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य

जमशेदपुर:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम ने विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतदान संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। घाटशिला में मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पर मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र (ईपीक) दिखाना अनिवार्य है।

EPIC न होने पर वैकल्पिक पहचान पत्र
यदि किसी कारणवश मतदाता ईपीक प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो वे 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
राज्य/केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी कर्मचारी फोटो पहचान पत्र
बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो पासबुक
पैन कार्ड
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) कार्ड
मनरेगा जॉब कार्ड
स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय)
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
सांसद/विधायक द्वारा जारी पहचान पत्र
विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID)
आधार कार्ड

मतदाता से अपील की गई है कि वे मतदान के समय सही और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएँ, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सुधीर पप्पू का China-made वस्तुओं पर हमला, रोजगार की चिंता न करने पर सरकार को घेरा

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time