- सड़क सुरक्षा और मुआवजा सुनिश्चित करने का भरोसा
घाटशिला : बीते कल हुई सड़क दुर्घटना के बाद आज घाटशिला विधायक श्री सोमेश सोरेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बैठक कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार उक्त सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह गिरफ्तार
विधायक ने भरोसा दिलाया कि बच्चों के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी। साथ ही, जिस मोटरसाइकिल सवार ने बच्ची को टक्कर मारी है, उसकी जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर भी इस मामले को उठाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।