Haldipokhar : हल्दीपोखर में 13 वर्षों बाद भागवत कथा का भव्य आयोजन, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

  • वृंदावन के महाराज उमाशंकर शुक्ल द्वारा 20 जनवरी से 7 दिवसीय कथा वाचन

हल्दीपोखर : हल्दीपोखर में शुक्रवार को आगामी भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कथा प्रेमियों ने पंडाल निर्माण हेतु भूमि की विधिवत पूजा अर्चना की और सफल आयोजन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला परिषद सूरज मंडल, राजा नंदी, उज्जवल मंडल, जयदेव मुखर्जी एवं ओमप्रकाश अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 13 वर्षों बाद क्षेत्र में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिससे भक्तों में अपार उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसका श्रवण मात्र व्यक्ति के अंदर लोभ और पाप का अंत करता है।

इसे भी पढ़ें : Potka : सीएससी का साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, महिलाएं डिजिटल ठगी के प्रति हुईं जागरूक

भूमि पूजन में श्रद्धालुओं ने दिखाई भक्ति भावना

भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने भक्ति भाव से कथा के सफल आयोजन हेतु सहयोग देने का वचन लिया। 7 दिनों तक चलने वाली इस कथा में वृंदावन के महाराज उमाशंकर शुक्ल 20 जनवरी से कथा वाचन करेंगे। आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का कहना था कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को प्रेत योनि से मुक्ति प्राप्त होती है और इसे हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : धानघोरी के फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज, 32 टीमें दिखा रहीं दमखम

महाराज उमाशंकर शुक्ल द्वारा 7 दिवसीय कथा वाचन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी, उज्जवल मंडल, पोलटू मंडल, नीलय मंडल, दीप्ति मंडल, रतन सोनकर, कृष्णा गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, दुलाल मुखर्जी, दिलीप राम, रमेश मोदी, राजेश सोनकर, रासबिहारी राणा, दिनेश कर, मनास कर, अमरनाथ गुप्ता, निलेश खंडेलवाल, जयदेव दास, शीतल मंडल, सेंटू बाक्ति, जयप्रकाश राम, पंकज राणा, बाबूलाल महेश्वरी, सुरेश महेश्वरी, राजा नंदी, सूरज मोदक, चिंतामणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भागवत कथा के भव्य आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time