Gua : गुवा के तीन चर्चों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

  • भक्ति और उत्साह से गूंजे गिरजाघर
  • कैरोल गीतों और सामूहिक प्रार्थना से गूंजा गुवा नगर

गुवा : नगर के तीन प्रमुख चर्च—जीईएल चर्च, आरसी चर्च एवं सीएनआई चर्च—में गुरुवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग अपने-अपने गिरजाघरों में एकत्रित हुए और प्रभु यीशु की आराधना व उपासना की। सीएनआई चर्च में आयोजित विशेष उपासना कार्यक्रम की अगुवाई प्रचारक एडी कालुन्डिया ने की। उन्होंने बाइबल के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जन्म ईश्वरीय योजना के तहत हुआ था, जिसका उद्देश्य संसार को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता और शांति के राजकुमार के रूप में स्वीकार किया जाता है, जिनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को सही मार्ग दिखाती हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क गेट पर दिनदहाड़े मोबाइल छीना, आरोपी भीड़ के चंगुल से पुलिस की गिरफ्त में

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर दी गई शांति और भाईचारे की सीख

क्रिसमस के उपलक्ष्य में क्रिश्चियन एसोसिएशन, गुवा द्वारा विभिन्न टोला और मोहल्लों में कैरोल गीत गाते हुए भ्रमण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर सीएनआई चर्च परिसर में केक काटकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में मनोज कुमार बखला, आनंद मसीह पूर्ति, दाउद पूर्ति, मनोज सिंकु, करुणा पूर्ति, क्रिस्टीना पूर्ति, मरथा पूर्ति, सुनीता, मगदली, पंचम जॉर्ज सोय, मंगलदास पूर्ति, हरजीवन कश्यप, जेम्स मिंज, कुमुद पूर्ति, ललिता सुरीन, मरसा बागे, आमुस भुइयां, मार्शल लुगून, प्रदीप सुरीन, डेजी गोडार्ड सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि क्रिसमस केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Jamshedpur : जयकारों और अरदास के साथ हजूर साहिब के दर्शन को निकला 23 सदस्यीय बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका दल

जमशेदपुर :  सिख पंथ की गौरवशाली परंपरा, शस्त्र एवं शास्त्र की संस्कृति तथा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर की सबसे बड़ी एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time