बहरागोड़ा: ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के लिए बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।
शिविर में महिलाओं का रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कैंसर, एनीमिया और टीबी की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच और बच्चों के टीकाकरण की भी व्यवस्था थी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण परिवारों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित जांच कराएं ताकि गंभीर बीमारियों की पहचान समय पर हो सके।
शिविर में एनएम, सीएचओ, सहिया और अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
इसे भी पढ़ें :