Saraikela: सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई श्री अग्रसेन जयंती, वृद्धाश्रम में हुआ आयोजन

सरायकेला:  जिला मारवाड़ी सम्मेलन, सरायकेला द्वारा सोमवार को स्थानीय वृद्धाश्रम में श्री अग्रसेन जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई, बिस्कुट और शीतल पेय वितरित किए गए।

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अहिंसा के पुजारी और समाजवाद के प्रणेता थे। उन्होंने वैदिक धर्म और संस्कृति के आदर्शों का पालन करते हुए नैतिक मूल्यों को पुनः स्थापित किया। क्षत्रिय परंपरा को छोड़कर उन्होंने वैश्य धर्म अपनाया और सामाजिक-व्यावसायिक समरसता की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि अग्रसेन महाराज ने मेहनत, नैतिकता और समाज सेवा का मार्ग दिखाया। यही कारण है कि आज अग्रवाल समाज व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी है।

 

जिला उपाध्यक्ष सह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने आत्मनिर्भर समाज की नींव रखी। उनकी “एक ईंट, एक रुपया” नीति ने नवागंतुक परिवारों को बसने और व्यापार करने की राह दिखाई। यह नीति प्राचीनकाल का सामाजिक सुरक्षा और समान अवसर का मॉडल थी।

इस अवसर पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला संघ संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण सेक्सरिया, सरायकेला शाखा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दिनेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सम्मेलन के सदस्य, वृद्धाश्रम के स्टाफ और वृद्धजन मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं और बच्चों को मिली जांच व उपचार सुविधा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time