चांडिल : नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी गांव के डायरिया प्रभावित तिलाईटांड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में मंगलवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया।
वहीं चिकित्सक दल द्वारा घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो ने बताया कि डायरिया अभी नियंत्रण में है। कुछ लोग पीड़ित है ऐसे लोगों को दवा व ओआरएस दी गई एवं जरुरत के अनुसार चार रोगी को सिलाईन चढ़ाया गया। जांच के लिए पानी का सैम्पल लिया गया। जब तक डायरिया नियंत्रण नहीं होता है निरंतर चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा।
दूषित पानी पीने के कारण डायरिया फैला
ग्रामीणों ने बताया कि पुराना चापानल का दूषित पानी पीने के कारण डायरिया फैल रहा है। गांव के तीन – चार चापानल काफी पुराना है। अधिक बारिश से पानी वर्षा का पानी घुसकर दूषित हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लापरवाही के कारण डायरिया फैल रहा है। सम्बंधित विभाग द्वारा चापानल का मरम्मती नहीं किया जाता है। जिसके कारण ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए विवश है।



















































