Gamharia: पंचायत भवन में घुसा पांच फीट लंबा सांप, मौके पर पहुंचे झामुमो नेता

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब पांच फीट लंबा एक सांप अचानक सचिवालय भवन में घुस आया. जैसे ही लोगों ने सांप को देखा, वहां मौजूद कर्मियों और आगंतुकों में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, उदय मार्डी, कोंदा बेसरा, गोरखा हेंब्रम और गोम्हा हांसदा तुरंत सचिवालय पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायज़ा लिया और सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्नैक कैचर को बुलाया.

स्नैक कैचर ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता पाई. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सांप को जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया. गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई लोकल ट्रेनों की शुरुआत 6 जून से

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time