Jharkhand: घायल बुजुर्ग की मदद कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, बाबूलाल मरांडी ने धोया – वजह जान कर हँस पड़ेंगे

रांची:  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक घायल बुजुर्ग की मदद कर सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन उनकी यह ‘मानवीय पहल’ अब विपक्ष के निशाने पर है। डॉ. अंसारी ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा और इसे इंसानियत की सेवा बताया, मगर भाजपा ने इसे राजनीतिक स्टंट करार देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।

डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि रांची से लौटते वक्त गोविंदपुर के पास उन्होंने एक घायल बुजुर्ग, सुलेमान अंसारी, को सड़क पर तड़पता देखा। बिना देर किए उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। मंत्री ने उनके इलाज का निर्देश दिया और निजी आर्थिक मदद भी की। इस पूरी घटना को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा– “इंसानियत सबसे बड़ी सेवा है।”

भाजपा नेताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब सरकार हर मिनट में एम्बुलेंस सेवा देने का दावा करती है, तो मंत्री को घायल बुजुर्ग को टेंपो से अस्पताल क्यों भेजना पड़ा? उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को सरकार की असफलता करार दिया।

भाजपा नेता अजय शाह ने भी मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री खुद टेंपो में मरीज भेज रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि झारखंड की स्वास्थ्य सेवा जमीनी हकीकत में कितनी असहाय हो चुकी है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि मंत्री खुद अपनी पीठ थपथपाते हुए टेंपो में मरीज भेजने को उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की हालत इतनी बदहाल है कि आए दिन गरीबों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस तक मयस्सर नहीं होती।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर सिर्फ प्रचार में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार एयर एम्बुलेंस की बातें कर जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि खुद मंत्री और मुख्यमंत्री तक सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने नहीं जाते।

 

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand: कपिल राज ने दिया इस्तीफा, केजरीवाल और हेमंत की गिरफ्तारी में निभा चुके हैं मुख्य भूमिका

 

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time