सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार परिषद, सरायकेला-खरसावां जिला के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने चांडिल में झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम चांडिल स्टेशन बस्ती, पुरुलिया राज्य मार्ग स्थित परिषद के कार्यालय ‘परिश्रम’ में आयोजित हुआ।
ध्वजारोहण के बाद प्रमोद कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह न केवल देश के सम्मान की रक्षा करे, बल्कि उसे आगे बढ़ाने में भी भागीदार बने।
भारतीय मानवाधिकार परिषद मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। परिषद का उद्देश्य लोगों के अधिकारों की सुरक्षा और समाज में जागरूकता फैलाना है।
इसे भी पढ़ें : Indian Independence Day 2025: जयपुर ब्लू पॉटरी से लेकर अंतरिक्ष मिशन तक — Google Doodle में सजा भारत
There is no ads to display, Please add some



















































