Chaibasa: बड़ाजामदा सत्संग विहार में मासिक सत्संग, सैकड़ों गुरु भाई-गुरु माँ हुए शामिल

गुवा:  बड़ाजामदा सत्संग विहार में रविवार को मासिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलियाडीह और जगन्नाथपुर सत्संग उपयोजना केंद्र की ओर से भोग निवेदन और भंडारे (आनंद बाजार) की सुंदर व्यवस्था भी की गई।

सत्संग में बड़ाजामदा, गुवा, नोवामुंडी, किरीबुरु, कोचडा, भनगाँव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों गुरु भाई और गुरु माँ शामिल हुए। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन प्रस्तुत करने वाले प्रमुख सत्संगी थे: शिव लाल लकड़ा, मनमोहन चौबे, शशिकांत पोदार, शुभदीप ठाकुर, रश्मिता, पार्वती, द्रोपदी पात्रो, मेदिनी, जयश्री, कविता, माला और मुनमुन। इनके भजन-कीर्तन ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मासिक सत्संग में संरक्षक और सह प्रति ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर, डॉ. सुबोध बड़ाईक, तापस चन्द्र डे, मनमोहन चौबे और भगवान् सिंकु ने परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चन्द्र जी के भावधारा पर आधारित याजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ ठाकुर ने की और उन्होंने सभी को मानवीय गुणों और जनकल्याण के लिए अग्रसर रहने का संदेश दिया।

सत्संग में यह बताया गया कि बड़ाजामदा सत्संग विहार केवल दर्शन का स्थल नहीं है, बल्कि यह घर-घर में भगवान श्री राम के संस्कारों और मानवता की शिक्षा फैलाने का मार्ग भी है। उपस्थित सभी गुरु भाई-गुरु माँ को परम प्रेममय पिता श्री- श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र के मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सरयू राय बोले चरणबद्ध होगा मानगो पेयजल परियोजना का हस्तांतरण, जनता की सुविधा रहेगी प्राथमिकता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने फलाहार कराया

Jamshedpur : महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने फलाहार कराया जमशेदपुर : भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time