जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के सामने कांटा मैदान में एक युवक की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (52) के रूप में हुई है। वह बागुनहातु रोड नंबर-1 का रहने वाला था और साकची फल मार्केट में काम करता था। शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने मैदान में शव देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Adityapur: शांति समिति की बैठक, त्योहारों के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा पर उठे सवाल
There is no ads to display, Please add some



















































