Dhanbad: निरसा पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाया चेचिस लूट कांड, आरोपी मंटू यादव गिरफ्तार

धनबाद: निरसा पुलिस ने बस की चेचिस लूट कांड में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने न्यू भमाल निरसा निवासी मंटू यादव को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम जेल भेज दिया है. यह घटना पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से हजारीबाग जा रहे एक बस चालक होरिल प्रजापति के साथ हुई थी, जब उसे पुराना थाना निरसा के समीप चेचिस लूट लिया गया था.

तत्परता से कार्रवाई

CDPO रजत मणिक बाखला ने प्रेस वार्ता में बताया कि निरसा पुलिस ने मात्र 8 घंटे में इस लूट कांड का पर्दाफाश कर दिया. ASI प्रवीण सिंह चौधरी द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त मंटू यादव ने चेचिस लूटने की बात स्वीकार की और बताया कि इस कांड में अन्य तीन साथी भी शामिल थे.

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बेनागोड़िया गांव के पास जंगल से बस का चेचिस और चापापुर के जंगल से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की. निरसा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी भी इस मामले में शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: अवैध बालू परिचालन के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, रोके बालू लदे 50 हाइवा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

Spread the love

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time