Gau : जंगली जानवर को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर पलटी, मुआवजे की मांग

 

मनोहरपुर : किरीबुरु मुख्य सड़क के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झारबेड़ा गांव के पास जेएच 05 डी डी / 9632 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.  कार के मालिक मेघाहातुबुरु सेल कर्मी धनीराम लकड़ा ने इसके लिए मुआवजे की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
धनीराम अपनी पत्नी के साथ मनोहरपुर की ओर से मेघाहातूबुरु लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही लोमड़ी व जंगली जानवर को बचाने के क्रम में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उन्हें व उनकी पत्नी को मामूली चोट आयी हैं।  वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था । सेल कर्मी धनीराम लकड़ा ने बताया कि वे अपने पितृक गांव -फूलवरी, जराइकेला (मनोहरपुर ) भतीजा बहु के दाह संस्कार के लिए गए थे । लौटने के क्रम (देरी )में  रात्रि 9:45 बजे छोटानगरा थाना छेत्र के तितली घाट में यू टर्न लेना पड़ा। जंगली जानवर अचानक उनके सामने आ गया .  उसे बचाने के क्रम में ये घटना घटी ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पचायतें होंगी सशक्त, 6 मुखिया को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का मिला प्रशिक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time