Ramgarh: रामगढ़ में त्वरित कार्रवाई से 21 मोबाइल की बरामदगी – पुलिस अधीक्षक ने धारकों को किया सुपुर्द

रामगढ़: रामगढ़ जिले में जनता द्वारा गुम हुए मोबाइल के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा०पु०से०) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पु०नि० रजत कुमार (प्रभारी तकनीकी शाखा) को संबंधित तकनीकी अनुसंधान करने का निर्देश दिया।

तकनीकी अनुसंधान से मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक की पहल पर तकनीकी शाखा के द्वारा सभी थानों से गुम हुए मोबाइल की जानकारी प्राप्त की गई और तकनीकी अनुसंधान किया गया। इसके परिणामस्वरूप कुल 21 मोबाइल का पता चला जो अलग-अलग क्षेत्रों में पाए गए, जिसमें कुछ मोबाइल रामगढ़ जिले के बाहर जैसे रांची, हजारीबाग, और बोकारो में भी पाए गए।

छापेमारी और 21 मोबाइल की बरामदगी
पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों ने रामगढ़ जिले के अलावा रांची, हजारीबाग, और बोकारो में जाकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी की। इस कार्यवाही के दौरान कुल 21 मोबाइल बरामद किए गए।

मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया
बरामद किए गए मोबाइल के धारकों को आज 02 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ में बुलाया गया। कुल 15 धारक उपस्थित हुए और उन्हें स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल सुपुर्द किया गया।

सुपुर्द किए गए मोबाइल धारकों के नाम:

सुनैना कुमारी, गोला, रामगढ़
रामप्रसाद महथा, गोला, रामगढ़
विकास कुमार ठाकुर, सौदागर मोहल्ला, रामगढ़
जफर अली, गोला, रामगढ़
उषा देवी, कुम्हरदगा, गोला, रामगढ़
गोपाल महतो, रकुवा, गोला, रामगढ़
मनिषा कुमारी, हजारीबाग
ईश्वर प्रसाद, माण्डु, रामगढ़
सुमन कुमार, पतरातू, रामगढ़
अभिषेक कुमार, फुसरो
सुशील कुमार मुण्डा, रांची
तनीषा सिन्हा, घाटो, रामगढ़
रंजीत नायक, छतर माण्डु, रामगढ़
अमर नाथ वर्मा, रजरप्पा, रामगढ़
राहुल कुमार, रजरप्पा, रामगढ़

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: गरीब बेटियों की शादी में ‘श्री राम लहंगा’ देकर मुस्कान बाँट रहे सांसद मनीष जायसवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time