Deoghar: पुनासी जलाशय के विस्थापितों की सुध, विधायक ने प्रशासन पर डाला दबाव

देवघर: पुनासी जलाशय योजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर देवघर विधायक सुरेश पासवान ने शुक्रवार को उपायुक्त विशाल सागर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परियोजना से प्रभावित लोगों की भूमि, पुनर्वास और मुआवज़े से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया.

प्रभावितों के हक के लिए दबाव
विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्षों से परियोजना के नाम पर प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवज़ा और पुनर्वास नहीं मिल सका है. इससे उनकी जीवन-यापन की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की.

उपायुक्त ने दिया समाधान का भरोसा
विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समुचित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पेयजल संकट से निपटने को प्रशासन ने बढ़ाया कदम, मरम्मत कार्य के लिए 5 लाख स्वीकृत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय बने आईआईबीएम एवं जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक, पटना के खुसरूपुर में शीघ्र बनेगा एकीकृत शैक्षणिक परिसर

पैरामेडिकल विज्ञान सहित रोजगारपरक और नवाचार आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं पटना साइंस कॉलेज से भौतिकी में एम.एससी. करने वाले सरयू राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time