देवघर: देवघर जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की है. उपायुक्त विशाल सागर ने मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित चापानलों एवं जलमीनारों की मरम्मत के लिए पाँच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है.
मधुपुर प्रमंडल के अभियंता को मिली जिम्मेदारी
यह राशि कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मधुपुर को प्रदान की गई है. डीसी ने निर्देश दिया है कि मधुपुर अनुमंडल के अंतर्गत मधुपुर, सारठ, मारगोमुण्डा, करौं एवं पालोजोरी प्रखंडों में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सभी चापानलों और जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में नियुक्तियों की सौगात – चौकीदारों को मिलेगा पत्र, मंत्री हफीजुल हसन करेंगे वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































