25 लाख मुआवज़े के लालच में बेटे ने जिंदा पिता की ही श्रद्धांजलि सभा कर दी,21 किलो आटे का दीप जलाया

बड़े-बड़े पोस्टर लगवा गांव में शव यात्रा निकाली, रोटियां बांटीं

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे ने 25 लाख के मुआवजे के लालच में अपने जिंदा पिता की श्रद्धांजलि सभा कर डाली। गांव पन्हेड़ा कलां के ‘स्वामी’ राजेंद्र ने 3 अगस्त को अपने 79 वर्षीय पिता लालचंद की याद में बड़े-बड़े पोस्टर लगवाकर गांव में शव यात्रा निकाली, रोटियां बांटीं और 21 किलो आटे का दीप जलाया।

लेकिन जब यह वीडियो खुद लालचंद ने देखा, तो हैरान रह गए। उन्होंने सरपंच को वीडियो भेजकर अपने जीवित होने की सूचना दी और खुद गांव आकर पंचायत बुलाई।

पंचायत ने सामाजिक वहिष्कार का लिया निर्णय

पंचायत ने बेटे राजेंद्र और उसके परिवार का हुक्का-पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया।लालचंद ने बताया कि वह बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर घर से भाग गया था। बेटे ने जमीन हड़प ली और हत्या की कोशिश कर रहा था। गांव में चर्चा है कि श्रद्धांजलि सभा का मकसद उत्तर प्रदेश सरकार से महाकुंभ भगदड़ में मृतकों के लिए घोषित 25 लाख की सहायता राशि पाना था। अब लालचंद ने बेटे और बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Bollywood: फिल्मों के साथ-साथ सरकारी सैलरी ले रहे हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, इनमे से एक तो है माँ-बेटे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *