Muri : मुरी खेल मैदान में 55वीं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुंडा ब्रदर्स बनी चैंपियन

  • “खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है” – देवेन्द्र नाथ महतो
  • प्रतियोगिता का भव्य आयोजन और विजेताओं का सम्मान

मुरी : पांच परगना क्षेत्र की सुप्रसिद्ध फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह के साथ 2 फरवरी 2026 को मुरी खेल मैदान में संपन्न हुआ। लगातार 55 वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुंडा ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने विजेता टीम को एक लाख चालीस हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में हार से आत्ममंथन और सीख मिलती है, जो जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमएमसी के वार्ड 34 से विशाल सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कहा सिविल सोसायटी के हित सर्वोपरी

उप विजेता एमके ब्रदर्स टाटीसिल्वे टीम को विशिष्ट अतिथि सीआईडी ऑफिसर सष्टि रंजन महतो एवं स्वामी सत्यनारायण महतो द्वारा एक लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं बुंडू टाइगर टीम को तीसरा और एफसी लाली को चौथा पुरस्कार के रूप में तीस हजार रुपये दिए गए। आयोजन के दौरान टुसू चौड़ल का आकर्षक सांस्कृतिक प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में गलऊ मुखिया सावना महली, स्वामी सुरिन महतो, रंजीत महतो, किरीटी महतो, धनेश्वर अहीर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। पांच परगना क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time