Musabani : पूर्वी सिंहभूम में मनरेगा दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

  • कुईलीसुता पंचायत में उपायुक्त ने मनरेगा योजना की उपलब्धियों का अवलोकन किया

मुसाबनी : मनरेगा दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित मनरेगा दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना में 100 दिन का कार्य पूरा करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण परिवारों को आजीविका सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने लापता बच्चे को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया

योजना की उपलब्धियां और ग्रामीण विकास में योगदान

उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार सृजन के साथ-साथ जल संरक्षण, सिंचाई, वृक्षारोपण और ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण से गांवों के समग्र विकास को गति मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मजदूरी का समय पर भुगतान, कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं और योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रमिकों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक कार्यों में भाग लें और पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं में सक्रिय रहें। जिले की सभी पंचायतों में मनरेगा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम और श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा कर्मी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time