Deoghar : कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड तैयार, दवाओं का पर्याप्त स्टॉक

 

देवघर: कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए देवघर का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। देवघर सदर अस्पताल में इसकी व्यापक तैयारी की गई है। सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने बताया कि कोविड के नए वेरिएंट से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, कंसंट्रेटर समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। साथ ही राज्य सरकार गाइडलाइन का अनुपालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर नए और पुराने सदर अस्पताल तथा सारठ व सारवां में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट की जांच कर व मॉकड्रिल कर प्लांट को दुरुस्त करने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सके। साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है, इसके अलावा अस्पतालों में एंटीबायोटिक्स दवा व अन्य सारी दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

फिलहाल एम्स में होगी सैंपल का जांच

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ मनीष शेखर ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार जिले में सदर अस्पताल, पुराना सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल समेत सभी सीएचसी स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए कोरोना संक्रमितों की वीटीएम किट से सैंपलिंग करने को कहा गया है। साथ आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रू-नेट सैंपल जांच किट विभाग से मांगा गया है, जिसे जल्द ही सभी अस्पताल को उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विभाग के आदेशानुसार एम्स में आरटीपीसीआर सैंपल जांच कराने को लेकर आग्रह किया गया है, जिसे लेकर एम्स ने फिलहाल 100 सैंपल जांच के लिए तैयार है।

आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का आदेश

जिला महामारी विशेषज्ञ ने बताया कि विभाग के आदेश पर सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल समेत सभी सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड को तैयार रखने को कहा गया है। सभी जगहों पर आइसोलेशन के लिए 10-10 बेड हैं, जिसे तैयार रखने को कहा गया है. इसके अलावा ऑक्सीजन समेत अन्य सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। साथ ही जरूरत पड़ने पर पुराना सदर अस्पताल जहां पूर्व में कोविड- 19 अस्पताल के रूप में तैयार किया गया था, वहीं फिर से चालू कर मरीजों को सुविधा दी जायेगी। साथ ही पीपीइ कीट, मास्क, ग्लब्स समेत अन्य की व्यवस्था करने को कहा गया है।

संक्रमण को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ युगल किशाेर चौधरी ने लोगों से अपील करने हुए कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर सतर्क रहें, संक्रमण के वैरिएंट पर कोरोना के लिए ली गयी वैक्सीन कारगर है, बावजूद लोगों को सतर्क रहने के साथ कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गयी है। साथ ही कहा गया है कि लोग भीड़- भाड़ वाले इलाके में जाने से बचे. मास्क का उपयोग करें, दूरी बनाये रखे. हाथों को धोते रहें. साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने, तथा छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को विशेष तौर पर सुरक्षित रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: दधि महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, हरिनाम संकीर्तन का उल्लासपूर्ण समापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन, चाड़दा काली मंंदिर में जला 1000 दीपक 

झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झाड़ग्राम जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाड़ग्राम के…

Spread the love

Jhargram : विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, ICDS एवं POSH एक्ट की दी गई जानकारी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों, आंगनबाड़ी (ICDS) कर्मियों तथा स्वयं सहायता समूहों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time