Inter District Senior Women’s Cricket: शुरू होने जा रहा है महिला क्रिकेट का महासंग्राम, कौन सी टीम बनेगी क्रिकेट क्वीन

चाईबासा : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार, 8 अप्रैल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में होगी. प्रतियोगिता के तहत ग्रुप-बी के सभी लीग मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे.

शुरुआती मैच में बोकारो और लोहरदगा आमने-सामने

JSCA द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार, उद्घाटन मुकाबला 8 अप्रैल को बोकारो और लोहरदगा के बीच खेला जाएगा. इसके बाद 9 अप्रैल को रांची बनाम लोहरदगा तथा 10 अप्रैल को बोकारो बनाम रांची की भिड़ंत होगी.

रामगढ़ भी होगा एक चुनौतीपूर्ण टीम के रूप में शामिल

11 अप्रैल को लोहरदगा का मुकाबला रामगढ़ से होगा, फिर 12 अप्रैल को रांची और रामगढ़ की टक्कर होगी. अंतिम लीग मैच 13 अप्रैल को बोकारो और रामगढ़ के बीच निर्धारित है.

सुपर डिवीजन और फाइनल की तैयारी पूरी

प्रतियोगिता का सुपर डिवीजन चरण 15 से 17 अप्रैल तक चलेगा. जबकि भव्य फाइनल मुकाबला 19 अप्रैल को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में ही खेला जाएगा.

कौन सी टीम होगी विजयी, कौन चमकाएगी प्रतिभा?

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के इस प्रयास में विभिन्न जिलों की टीमें अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगी. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम झारखंड की क्रिकेट महारानी बनने का गौरव हासिल करती है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश – महानगर के सभी मंडलों में ध्वजारोहण

Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसिल के दो ठेका कर्मी की मौत के बदले रोजगार मामले में यूसिल प्रबंधन ने खड़े किए हाथ, पीड़ित विधवा महिला नौकरी की मांग को लेकर माइंस ऑफिस में धरने पर बैठी

मामला : दो साल पहले यूसिल ठेका कर्मी जयराम हांसदा व मृतक श्याम सोरेन की मौत के बदले रोजगार का जादूगोड़ा : यूसिल की दो ठेका कर्मी स्वर्गीय जयराम हांसदा(…

Spread the love

Muri : सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

मुरी : रेलवे आदिवासी परिवार, मुरी शाखा द पू रेलवे के तत्वावधान में सरहुल बागान मुरी रेलवे हॉस्पिटल के सामने में सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time