जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पूरे देशभर में अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया. जमशेदपुर महानगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही.
पितृपुरुषों को किया गया नमन
ध्वजारोहण उपरांत कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. साथ ही उनके विचारों — राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय — को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया.

सेवा और समर्पण के प्रतीक: भाजपा की यात्रा
अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय पार्टी के हर कार्यकर्ता के समर्पण, संघर्ष और परिश्रम को जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्यरत है.
मंडलों में भी दिखा उत्सव का रंग
जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ. मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी और पंडित उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. आम नागरिकों के बीच लड्डू वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं.
कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर जिला कार्यालय में डॉ. राजीव, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, मिली दास, प्रेम झा, अखिल सिंह, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, नीतीश कुशवाहा, अजय सिंह, शशांक शेखर, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार साह, कृष्णकांत राय, अभिषेक श्रीवास्तव, गणेश मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भाजपा के 46 वर्ष पूरे, पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने फहराया एकता का संदेश
There is no ads to display, Please add some



















































